Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

योजनाओं का लाभ नागरिकों को उपलब्ध कराया जाए: डीएम

  • 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति पंजीकरण कोविन एप्प पर कराए

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: डीएम रमाकान्त पाण्डेय ने सीएमओ एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे का वजन जांच लिया जाये और अतिकुपोषित बच्चों को समय से एनआरसी में एडमिट कराते हुए समस्त सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये। एनिमिया मुक्त भारत के लिए सरकार कटिबद्व है जिसके लिए सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में आयरन युक्त दवाईयॉ उपलब्ध कराई गयी है,जिससे गभर्वती महिलाओं को आयरन की कमी न हो सके।

डीएम रमाकांत पाण्डेय ने मंगलवार को स्थानीय विकास भवन के सभागार में विकास कार्यों, कन्या सुमंगला योजना एवं जिला पोषण समिति की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत जनपद में जन्म लेनी वाली कन्याओं का आवेदन और उनका टीकाकरण पूरी गुणवत्ता के आधार पर कराना सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मन्शा है कि विकास कार्यों एवं योजनाओं का भरपूर लाभ नागरिकों को उपलब्ध कराया जाए और यह तभी संभव है। जब कार्य पूरी गुणवत्ता और मानक के अनुरूप सम्पादित किए जाएं और किसी भी स्तर पर उनमें अनियमित्ता न होने पाए।

उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को अपना पंजीकरण कोविन एप्प पर कराना होगा, जिसके बाद उन्हें सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर नि:शुल्क कोविड टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी कारणवश कोई व्यक्ति द्वारा कोविड वैक्सीनीशन के लिए आनलाईन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया, तो उनका पंजीकरण तत्काल किया जाएगा।

पंजीकरण कराते समय विकल्प के रूप में तारीख और स्थान की सुविधा उपलबध होगी। उक्त सुविधा जिला अस्पताल में प्रतिदिन तथा सीएचसी पीएचसी में सोमवार, वृहिस्पतिवार, शुक्रवार कोउपलब्ध कराई जाएगी। उन्होेंने यह भी बताया कि बिमार व्यक्ति को डाक्टर से प्रमाण पत्र लाना होगा। इस अवसर सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, सीएमओ, पीडी वीपी श्रीवास्तव, डीएसटीओ, डीसी एनआरएलएम, बीएसए, समस्त बीडीओ सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img