Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

विश्व मच्छर दिवस पर किया मलेरिया से जागरूक

जनवाणी संवाददाता |

शामली: विश्व मच्छर दिवस पर थानाभवन ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हसनपुर लुहारी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में ग्रामीणों मलेरिया का उपचार और बचाव के उपाय बताए। जिला मलेरिया अधिकारी की टीम ने विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर विश्व मच्छर दिवस पर ग्राम हसनपुर लुहारी में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनय कुमार ने बताया कि 20 अगस्त 1897 को ही ब्रिटिश डाक्टर सर रोनाल्ड रस ने मादा एनाफिलीज मच्छर की खोज की थी, जो मलेरिया का कारण है।

इसी कारण इस दिन को विश्व मच्छर दिवस के रूप में मनाया जाता है। डा. विनय कुमार द्वारा बताया गया कि भारत समेत दुनिया के अधिकांश देश मच्छर के प्रकोप से और उससे होने वाली बीमारियों से जूझ रहे हैं। डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका जैसे अनेक बीमारियां हैं, जो मच्छर के काटने से फैलती है, मच्छरों से बचाव ही इन बीमारियों से बचने का एकमात्र उपाय है।

मच्छर जनित रोगों और जानलेवा मच्छरों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। उन्होेंने बताया यदि मच्छर से बचना है तो मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही, घरेलू उपाय भी बताएं जैसे नीलगिरी और नींबू का तेल। डिजीज कंट्रोल के अनुसार नींबू और तेल नीलगिरी के तेल का मिश्रण प्राकृतिक रूप से मच्छर मुक्त रखने का एक बहुत असरदार उपाय है।

इस अवसर पर जिला मलेरिया डा. विनय कुमार, मलेरिया इंस्पेक्टर सुबोध रवि, लैब असिस्टेंट अवधेश वाडेकर, मोमिन आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img