Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

मैजिक से बाइक की जबरदस्त भिड़ंत: आठ घायल, दो की हालत गंभीर

  • मेरठ बड़ौत रोड पर हर्रा मोड़ के पास हुआ सड़क हादसा

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: मेरठ-बड़ौत रोड पर हर्रा मोड़ के पास मंगलवार को हुए भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि हादसे में मैजिक सवार आधा दर्जन सवारी भी चोटिल हो गईं। हादसे के बाद मैजिक चालक मौके से भाग खड़ा हुआ।

यह हादसा मेरठ-बड़ौत रोड पर हर्रा मोड़ के निकट मंगलवार की दोपहर उस वक्त हुआ जब मेरठ की ओर से एक मैजिक सवारी लेकर बड़ोत की और जा रही थी। तभी सामने से तेज गति से आए एक बाइक सवार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

टक्कर के बाद बाइक सवार उछलकर दूर जा कर सड़क पर गिरी। बाइक सवार के सिर पर हेलमेट होने के बावजूद उसके सिर में गंभीर चोटें आई और लहूलुहान हो गया। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में मैजिक सवार आधा दर्जन सवारी भी चोटिल हुई।

31 13
घायलावस्था में बाइक सवार युवक।

जबकि चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। बाइक सवार परतापुर थाना के अछरौंडा का निवासी सोनू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि उसे के पीछे लिफ्ट लेकर बैठा बागपत निवासी कृष्णपाल भी जख्मी हो गया। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक और मैजिक को थाने ले गई। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img