Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

मैजिक ने तीन भाइयों को कुचला, मौके पर मौत

  • गंगा स्नान को हरिद्वार जा रहे थे तीनों भाई
  • बस के टायर में पंक्चर होने के कारण छपार टोल के पास रूके थे

जनवाणी संवाददाता | 

मुजफ्फरनगर : तेज गति से आ रही एक मैजिक ने सड़क के किनारे गन्ने का रस निकालने वाली मशीन में टक्कर मार दी, जिससे वहां पर रस पी रहे तीन भाई बुरी तरह कुचल गये और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों का शव कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बस में सवार होकर अपने साथियों के साथ दिल्ली से हरिद्वार के लिए जा रहे थे। छपार टोल प्लाजा के पास बस में पंचर हो जाने पर बस पंचर लगवाने के लिए रूकी थी और मृतक गन्ने का रस पीने के लिए चले गये थे।

दिल्ली-दून हाईवे पर बरला -छपार के बीच अनियंत्रित टाटा मैजिक की चपेट में आने से दिल्ली निवासी अर्जुन (18), अभिषेक (20) और रोहित (25) की मौत हो गई। तीनों गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। बस का टायर पंचर हो जाने के कारण हाईवे किनारे खड़े होकर गन्ने का रस पीने लगे, इस दौरान टाटा मैजिक ने तीनों को कुचल दिया। दिल्ली से श्रद्धालुओं की बस हरिद्वार जा रही थी। छपार टोल से आगे गौशाला के पास बस का टायर में पंचर हो गया। बस चालक पहिया बदलने लगा, इस दौरान बस में सवार आशा पल्ली रोड हमदर्द चौक दिल्ली निवासी सगे भाई अर्जुन व अभिषेक पुत्र सुनील कोटिया और इनके चाचा संजू कोटिया का बेटा रोहित हाईवे किनारे गन्ने का रस पीने लगे। कुछ देर बाद ही अनियंत्रित टाटा मैजिक ने गन्ने का रस निकालने वाली मशीन में टक्कर मारी।

टक्कर इतनी तीव्र थी कि मशीन और ठिया पलट गये तथा इस हादसे में तीनों भाई भी चपेट में आ गए और टाटा मैजिक भी पलट गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस तीनों घायलों को उपचार के लिए गंभीर अवस्था में पुरकाजी सीएचसी पर ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद बस सवार दूसरे लोगों में भी गम का माहौल बन गया। बस सवार मृतक युवकों के परिचितों ने उनके परिजनों को सूचित किया। परिजनों में भी कोहराम मच गया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया था, परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। मैजिक चालक फरार हो गया, जबकि वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले रखा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img