Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Mahakumbh 2025: आज और कल भी कई सियासी हस्तियां पहुंचेंगी प्रयागराज, पावन पवित्र संगम में करेंगे स्नान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज महाकुंभ का 26वां दिन है। श्रद्धालु आस्था के साथ त्रिवेणी में डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ में प्रतिदिन आम के साथ खास और राजनीतिक जगत के लोग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। खबर है कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज संगम में डुबकी लगाएंगे। आज और कल कई सियासी हस्तियां महाकुंभ प्रयागराज पहुंचेंगीं। बताया जा रहा है कि ये सभी राजनीतिक हस्तियां पावन पवित्र संगम में डुबकी लगाएंगे।

केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद 07 फरवरी को दोपहर 12:08 बजे नई दिल्ली से प्रयागराज रेलमार्ग से पहुंचेंगे। वे 08 फरवरी को संगम स्नान के पश्चात अपराह्न 15:10 बजे प्रयागराज हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला 07 फरवरी को रात्रि 23:08 बजे दिल्ली से प्रयागराज रेलमार्ग से पहुंचेंगे। वे 08 फरवरी को संगम स्नान के बाद अपराह्न 15:10 बजे प्रयागराज हवाईअड्डे से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 07 फरवरी को प्रातः 09:00 बजे गुजरात से स्टेट एयरक्राफ्ट द्वारा प्रयागराज पहुंचेंगे। वे बड़े हनुमान मंदिर दर्शन, गुजरात पैविलियन भ्रमण और कुम्भ स्नान करेंगे। इसी दिन वे अपराह्न 15:30 बजे प्रयागराज हवाईअड्डे से गुजरात के लिए प्रस्थान करेंगे।

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार 07 फरवरी को प्रातः 08:00 बजे रीवा से कार द्वारा प्रयागराज आएंगे और भारतीय शिक्षा-राष्ट्रीय संकल्पना के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। वे 08 फरवरी को अपराह्न 14:00 बजे कार द्वारा रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 07 फरवरी को अपराह्न 16:40 बजे दिल्ली से प्रयागराज हवाईमार्ग से पहुंचेंगे और महाकुंभ भ्रमण करेंगे। वे 10 फरवरी को प्रातः 08:35 बजे प्रयागराज हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

भारत के पूर्व उच्चायुक्त एवं बेलारूस में भारत के राजदूत अशोक कुमार 07 फरवरी को वाराणसी से प्रयागराज पहुंचेंगे और महाकुंभ मेला भ्रमण करेंगे। वे 09 फरवरी को प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को संगम स्नान करेंगी। वह करीब पांच घंटे यहां रहेंगी। इस दौरान वह त्रिवेणी स्नान के साथ अक्षयवट, बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगी। राष्ट्रपति कार्यालय से अनुमति के बाद मेला और पुलिस प्रशासन की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें राष्ट्रपति के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। इसी के साथ राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...
spot_imgspot_img