Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

“हमें चाहिए विश्वविद्यालय” अभियान को महाराजा बलरामपुर का मिला समर्थन

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह ने भी “हमें चाहिए विश्वविद्यालय” अभियान को अपना समर्थन देते हुए इस बात पर बल दिया है कि बलरामपुर में विश्वविद्यालय बनवाया जाना सर्वाधिक उपयुक्त है। महाराजा बलरामपुर ने कहा कि बलरामपुर में ही विश्वविद्यालय की स्थापना हो इस दिशा में हर संभव प्रयास किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी सर्वेश सिंह ने महाराजा साहब से मुलाकात कर उन्हें विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर चलाई जा रही मुहिम से अवगत कराया और इस सम्बंध में एक ज्ञापन भी सौंपा।

महराजा साहब को इस बात से भी अवगत कराया कि विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर बलरामपुर की जनता काफी आंदोलित है। महाराजा जयेन्द्र प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया और इस बात पर बल दिया कि बलरामपुर के सर्वांगीण विकास के लिए भी यह जरूरी है कि विश्वविद्यालय बलरामपुर में ही स्थापित हो। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टिकोण से बलरामपुर देवीपाटन मण्डल के केन्द्र में है जिसका लाभ मण्डल के चारो जिले के लोगों को समान रुप से मिल सकेगा। इस अवसर पर राज परिवार के निजी सचिव बृजेश सिंह जी व सुजीत शर्मा भी मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पांच राज्यों में मतदान के दिन पेड छुट्टी का अधिकार, ECI का बड़ा फैसला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने...

NCERT: एनसीईआरटी को मिला डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, यूजीसी ने दी मंजूरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान...

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे आज, जानें क्यों है ईसाई धर्म के लिए यह दिन बेहद खास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img