Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

महेश बाबू की फिल्म का कलेक्शन अभी भी सबसे आगे

डिजिटल डेस्क |

मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर नई और पुरानी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में महेश बाबू की फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’ का कलेक्शन अपनी रिलीज के सातवें दिन सबसे आगे रहा। हालांकि, अभिनेता यश गौड़ा की फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने अपनी रिलीज के 34वें दिन बीते हफ्ते रिलीज हुई बाकी सारी फिल्मों से ज्यादा कलेक्शन किया। अभिनेता रणवीर सिंह की बीते शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ से अब कोई उम्मीद नहीं बची है। फिल्म को देश के तमाम सिनेमाघरों में उतारने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शुक्रवार तक ये फिल्म शायद ही किसी सिनेमाघर में आगे देखने को मिले क्योंकि, इस दिन हिंदी की दो बड़ी फिल्में ‘भूल भुलैया 2’ और ‘धाकड़’ रिलीज हो रही हैं।

‘जयेशभाई’ की शुरु हुई विदाई

30 8

हिंदी फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ ने अपनी रिलीज के पांचवे दिन मंगलवार को करीब 1.47 करोड़ रुपये शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से कमाए हैं। फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर करीब 15 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। फिल्म की लागत और रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू को देखते हुए ये बहुत ज्यादा कम है। फिल्म की ओपनिंग 3.25 करोड़ रुपये से हुई थी। शनिवार को चार करोड़ और रविवार को 4.75 करोड़ रुपये कमाने के बाद फिल्म का कलेक्शन सोमवार को 1.72 करोड़ रुपये और मंगलवार को 1.47 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म की कमाई बुधवार को करीब 1.20 करोड़ रहने का अनुमान है।

‘केजीएफ 2’ का पांचवें हफ्ते का दम

29 6

वहीं बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार एक महीना पूरा करने के बाद पांचवें हफ्ते भी अपना दम कायम रखने वाली फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने मंगलवार को 1.83 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कलेक्शन अब लगातार नीचे गिरना शुरू हो गया है लेकिन चूंकि ये कलेक्शन नई रिलीज फिल्मों से अब भी ज्यादा है, इसलिए सिंगल स्क्रीन थिएटर वाले फिल्म को जारी रखे हुए हैं। फिल्म ने पांचवे हफ्ते में ही अब तक करीब 17 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का पांचवे हफ्ते का कलेक्शन फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के पहले हफ्ते के कलेक्शन से बेहतर रहने की उम्मीद दिख रही है।

‘डॉ. स्ट्रेंज 2’ को बस अंग्रेजी से आस

28 6

उधर, हॉलीवुड फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंड इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ ने अपनी रिलीज के 12वें दिन संतोषजनक कारोबार तो नहीं किया लेकिन फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 118.54 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म रिलीज के 13वें दिन करीब 1.30 करोड़ रुपये और कमाएगी। फिल्म का अधिकतर कलेक्शन अब सिर्फ अंग्रेजी संस्करण से हो रहा है। फिल्म के भारतीय भाषाओं के संस्करण सिनेमाघरों से उतरने शुरू हो गए हैं।

निगाहें महेश बाबू की फिल्म पर

26 8

अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों में महेश बाबू की तेलुगू फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’ ने रिलीज के छठे दिन तक 117.72 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। फिल्म ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का कलेक्शन पहले वीकेंड में जितना शानदार रहा, उस हिसाब से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ कार्यदिवसों में साबित नहीं कर पाई है। फिल्म के बुधवार को करीब चार करोड़ रुपये और कमाने की उम्मीद जताई जा रही है।

मराठी हिट, पंजाबी सुपरहिट

27 8

एमी विर्क और सरगुन मेहता की पंजाबी फिल्म ‘सौंकन सौंकने’ ने अपना बढ़िया कारोबार बॉक्स ऑफिस पर जारी रखा है। फिल्म ने रिलीज के पहले पांच दिन में ही करीब 12.96 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। मंगलवार को फिल्म ने 1.37 करोड़ रुपये और कमाए। मराठी फिल्म ‘धर्मवीर’ ने भी रिलीज के पांचवें दिन अपने कारोबार में स्थिरता कायम रखते हुए अब तक करीब 12.87 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img