Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

छात्रा से लूट का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

जनवाणी संवाददाता |

गाजियाबाद: आज सोमवार की अल सुबह मसूरी क्षेत्र में नहर पटरी पर पुलिस और लुटेरे के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी जितेंद्र मारा गया है।

जितेंद्र पर 12 से ज्यादा लूट के मामले और एक गैंगस्टर का मुकदमा भी था। छात्रा से लूट के मामले में फरार होने के बाद उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। लूट के लिए ऑटो से इंजीनियरिंग की छात्रा को खींचने वाले मुख्य आरोपी जितेंद्र पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया।

दरअसल, एनएच-9 पर उद्योग कुंज के पास लुटेरों के हमले में घायल हुई इंजीनियरिंग की छात्रा कीर्ति (19) की उपचार के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई थी। बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल फोन लूटने के लिए उसे ऑटो से खींचने का प्रयास किया था। सड़क पर गिर जाने से उसके सिर की हड्डी टूट गई थी।

डॉक्टरों ने उसका आपरेशन किया था, लेकिन जान नहीं बच सकी। हापुड़ के पन्नापुरी निवासी रविंद्र की बेटी और गाजियाबाद के एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष की होनहार छात्रा कीर्ति के साथ घटना 27 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े चार बजे हुई थी।

वह सहेली दीक्षा के साथ घर जा रही थी। पीछा करते आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो उसका हाथ पकड़कर बाहर की ओर खींच दिया। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मोबाइल फोन बदमाश के हाथ में आ गया।

बदमाश मोबाइल लूटकर भाग गए थे। सहेली और ऑटो चालक ने कीर्ति को अस्पताल में भर्ती कराया था। उसे पहले पिलखुवा के मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। वहां से गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल भेजा गया। जहां रविवार की शाम उसने दम तोड़ दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img