Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

पंजाब सरकार में मंत्री गुरमीत सिंह ने की डॉ. गुरवीन कौर से सगाई

  • 7 नवम्बर को चंडीगढ़ के फॉरेस्ट हिल में होगा शादी समारोह

  • मेरठ में गॉडविन ग्रुप के मालिक हैं भूपेंद्र और जितेंद्र सिंह बाजवा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पंजाब सरकार के खेल, सिंचाई व खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की मेरठ की रहने वाली डॉ. गुरवीन कौर के साथ रविवार को सगाई हुई। गॉडविन होटल में हुई इंगेजमेंट सेरेमनी में दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई।

02 21

सगाई समारोह में पंजाब से लेकर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की अनेक राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। दोनों की शादी सात नवंबर को चंडीगढ़ के फॉरेस्ट हिल में होगी। आठ नवंबर को रिसेप्शन होगा।

07 10

गुरमीत सिंह मीत हेयर की दुल्हन बनने जा रही डॉ. गुरवीन कौर मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम में रेडियोलॉजिस्ट हैं। गुरमीत सिंह पंजाब के बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक बनकर मौजूदा भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

08 11

डॉ गुरवीन के पिता भूपेंद्र सिंह बाजवा मेरठ गॉडविन ग्रुप के निदेशक और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं। गुरमीत और गुरवीन दोनों को रिश्ता एक महीने पहले हुआ था। तब रोका की रस्म हुई थी। सगाई के लिए होटल गॉडविन में कई दिन से तैयारियां चल रही थी। रविवार रात को सगाई की रस्म हुई।

09 11

बाजवा परिवार की यह पहली शादी है। सगाई में शामिल होने आए मेहमानों का गुरवीन के भाई तनवीर बाजवा, चाचा जितेंद्र बाजवा, चचेरे भाई चिरंजीव बाजवा, बहनें हरमहर व हरलीन बाजवा आदि परिजनों ने स्वागत किया।

10 12

भूपेंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि गुरवीन उनकी बड़ी बेटी हैं। एक माह पहले ही खेल मंत्री गुरमीत सिंह से उनका रिश्ता तय हुआ था। आज मेरठ में गॉडविन होटल में उनकी सगाई हुई।

08 12

सगाई समारोह में शामिल हुईं ये हस्तियां

सगाई समारोह में केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक कैंट अमित अग्रवाल, शहर विधायक रफीक अंसारी, किठौर विधायक पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, सिवाल खास विधायक गुलाम मोहम्मद, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवान के अलावा 11 कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार, पूर्व आईपीएस गुरदर्शन सिंह आदि शामिल हुए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Dehradun News: देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी आग, ICU के छह मरीज सुरक्षित बाहर निकाले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल...

Weather News: दिल्ली-नोएडा समेत NCR में गर्म हवाओं का हमला, राहत के आसार नहीं,ऑरेंज अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) इस...

Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जनपद पुलिस व्यवस्था को और अधिक...
spot_imgspot_img