Home World News सऊदी अरब के असीर में बड़ा हादसा, 20 की मौत, 29 घायल

सऊदी अरब के असीर में बड़ा हादसा, 20 की मौत, 29 घायल

0
सऊदी अरब के असीर में बड़ा हादसा, 20 की मौत, 29 घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सऊदी अरब के असीर में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, असीर में एक बड़ी बस दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में कम से कम 20 उमरा तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए हैं। इस दौरान लोगों में हड़कंप मच गया है।

वहीं, गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बस एक पुल से टकराकर पलट गई और ब्रेक फेल होने के कारण उसमें आग लग गई है। आग में झुलसने से 20 की मौत हो गई और 29 बुरी तरह घायल हो गए हैं।