Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

IPL 2026 ट्रेड विंडो में बड़ा बदलाव, अर्जुन तेंदुलकर से लेकर जडेजा-सैमसन तक कई खिलाड़ियों की टीम बदली

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी से पहले ट्रेड विंडो में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजी को अपनी रिटेन और रिलीज सूची जमा करनी है, और समय सीमा से ठीक पहले टीमों ने कई महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को ट्रेड कर दिया। इस ट्रेडिंग फेज़ में अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा जैसे बड़े नाम शामिल रहे।

अर्जुन तेंदुलकर अब लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ

मुंबई इंडियंस ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड कर दिया है। एलएसजी ने अर्जुन को 30 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है। वह अब आईपीएल 2026 में लखनऊ की जर्सी में नज़र आएंगे।मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर अर्जुन को विदाई देते हुए लिखा कि उन्हें टीम का हिस्सा बनाने पर गर्व है और वे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

मयंक मार्केंडे की मुंबई में वापसी

लेग स्पिनर मयंक मार्केंडे फिर से मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। मुंबई ने उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से ट्रेड किया है और 30 लाख रुपये की फीस पर उन्हें शामिल किया है—उसी कीमत पर जिस पर KKR ने खरीदा था।मार्केंडे इससे पहले 2018, 2019 और 2022 में भी मुंबई का हिस्सा रह चुके हैं।

मोहम्मद शमी अब लखनऊ के लिए खेलेंगे

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए हैं।
लखनऊ ने शमी को उनकी 10 करोड़ रुपये की पूर्व निर्धारित फीस पर ट्रेड किया है। शमी के आने से एलएसजी का पेस अटैक काफी मजबूत होने वाला है।

नीतीश राणा हुए दिल्ली कैपिटल्स के साथ

अनुभवी बल्लेबाज नीतीश राणा को राजस्थान रॉयल्स से दिल्ली कैपिटल्स ने 4.2 करोड़ रुपये में ट्रेड किया है। नीतीश पिछले साल ही राजस्थान से जुड़े थे और 100 से अधिक आईपीएल मैच खेल चुके हैं। वे 2023 में केकेआर की कप्तानी भी कर चुके हैं।

डोनोवान फरेरा की राजस्थान में वापसी

डोनोवान फरेरा अब फिर से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन गए हैं। राजस्थान ने उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से 1 करोड़ रुपये में ट्रेड किया है—जो उनकी पिछली कीमत 75 लाख रुपये से अधिक है।

संजू सैमसन अब पहनेंगे येलो जर्सी

सबसे चौंकाने वाले ट्रेड में, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलेंगे। सीएसके ने सैमसन को 18 करोड़ रुपये की फीस पर अपनी टीम में शामिल किया है। सैमसन के आने से CSK की बल्लेबाज़ी में बड़ा बदलाव आने की संभावना है।

जडेजा और सैम करन हुए राजस्थान के साथ

सीएसके के दो बड़े ऑलराउंडर—

रवींद्र जडेजा – Rajasthan Royals

14 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर
(पहले 18 करोड़)

सैम करन – Rajasthan Royals

2.4 करोड़ रुपये में ट्रेड

इस ट्रेड के बाद राजस्थान रॉयल्स का ऑलराउंडर विभाग बेहद मजबूत दिख रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img