Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, दो बच्चों समेत 11 की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत होने की खबर मिली है। बताया जाता है कि बालोद जिले के जगतारा के पास यह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।

बताते हैं कि ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने भिड़ंत हुई है। इससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार तकरीबन 10 लोगों की मौत हो गई है। वही एक बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। सभी लोग धमतरी जिले के सोरम भटगांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सभी बराती शादी समारोह में शरीक होने कांकेर जिले के मरकाटोला गए थे। वापसी के दौरान बालोद जिले की जगतरा के पास ये घटना घटी। पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

सभी लोग एक ही परिवार के रहने वाले थे। हादसे में केवल बच्चा बचा है, जो गंभीर रूप से घायल है। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि परिवार सोरम से मरकाटोला में शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था ।

बालोद के एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बालोद जिले के जगतरा के पास ट्रक और कार की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को बताया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। इस घटना को लेकर सीएम बघेल ने दुख जाता है।

जिले के गुरुर नगर के सऊदी में उन्हें रखा गया है। थाने की टीम भी पहुंचने वाली है। उसके बाद आवश्यक कानूनी और जरूरी प्रक्रियाओं को किया जाएगा। थोड़ी देर में सभी शवों को पोस्टमार्टम करने के बाद उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img