Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने को निकाली रैली

  • स्वास्थ्य विभाग की ओर से निकाली गई रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हो गया है। एक महीने तक चलने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए रैली निकाली गई। डीएम ने अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए और अभियान को सफल बनाने के निर्देश जारी किए।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक मार्च से 31 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। अभियान की शुरुआत जनपद में कर दी गई है। बागपत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभियान का श्रीगणेश किया गया। डीएम राजकमल यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सीएचसी पर संपन्न हुई। रैली में उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा बहुओं ने साफ-सफाई को अपनाना है, मलेरिया एवं डेंगू को भगाना है तथा साफ-सफाई जिसने अपनाई, उसने बीमारी दूर भगाई आदि नारे लगाते हुए जनमानस को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रति जागरूक किया। डीएम ने अभियान के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

सीएमओ डा. आरके टंडन ने बताया कि बुखार से पीड़ित व्यक्ति को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया जाएगा, सामान्य पानी की पट्टी पीड़ित व्यक्ति के सिर, हाथ, पांव एवं पेट पर रखें, बिना चिकित्सक की सलाह के अनावश्यक दवाई न लें, बुखार के समय पानी एवं अन्य तरल पदार्थ जैसे नारियल पानी, शिकंजी, ताजे फल के रस आदि का सेवर करें तथा अपने घर एवं कार्य स्थल के आसपास पानी जमा न होने दें, जिससे मच्छरों को पैदा होने से रोका जा सके। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डा. यशवीर सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img