Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

हरियाली तीज पर बनाएं खीरे के पकौड़े, बेहद आसान है रेसिपी…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। हरियाली तीज के कुछ ही दिन है और इस पर्व पर भगवान शिव को तरह-तरह के पकवान चढ़ाने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अगर आप तीज पर कुछ स्पेशल डिश बनाने का सोच रही हैं।

13 11

तो आज हम आपके लिए लेकर आए है खीरे के पकौड़े बनाने की रेसिपी। जी हां, इस बार हरियाली तीज पर खीरे के पकौड़ों को चटपटी चटनी के साथ खाकर स्पेशल बनाएं। तो आइये बिना देर किए बताते हैं खीरे के पकोड़े बनाने की रेसिपी…

खीरे के पकौड़े बनाने की सामग्री

  • खीरा- 3-4

  • बेसन- 1.5 कप

  • दूध- 1/4 कप

  • चावल का आटा- 1 बड़ा चम्मच

  • जीरा पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच

  • हरी मिर्च- 2

  • हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

  • हींग- 1/4 छोटा चम्मच

  • नमक स्वादानुसार

14 10

चटनी बनाने के लिए सामग्री

  • टमाटर- 1

  • प्याज- 1

  • अदरक और लहसुन- 1 छोटा चम्मच

  • हरी मिर्च- 1

  • चीनी- 1 छोटा चम्मच

  • सोया सॉस- 1 छोटा चम्मच

  • पुदीना की पत्तियां- 3-4

  • नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच

खीरे के पकौड़े बनाने की विधि 

खीरे के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को अच्छे से धोकर उन्हें छील लें। फिर इसे ग्रेट कर अच्छे से निचोड़कर एक अलग प्लेट में रखें। अब इसमें चावल का आटा, जीरा पाउडर और चुटकी भर नमक मिक्स करें। फिर खीरे के पानी को एक बार और निचोड़ लें और इसकी बॉल्स बना लें। इसके बाद एक कटोरे में बेसन, नमक, हींग, दूध, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च अच्छे से मिक्स कर लें।

15 8

इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़े कंसिस्टेंसी वाला घोल बना लें। अब खीरे की बनाई हुई बॉल्स को बेसन में अच्छे से लपेट कर गर्म तेल वाली कड़ाही में डाल कर भूनें। वहीं चटनी वाली सारे सामान को मिक्सर में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। इस तरह से खीरे के पकौड़े और चटनी बनकर तैयार है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img