Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

HouseFull 5: ‘हाउसफुल 5’ का पहला गाना ‘लाल परी’ रिलीज, हनी सिंह के बोल ने जीता फैंस का दिल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड की सबसे चर्चित और सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ के अगले भाग ‘हाउसफुल 5’ का पहला गाना ‘लाल परी’ शुक्रवार को निर्माताओं द्वारा रिलीज कर दिया गया। इस गाने के रिलीज होते ही फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। ‘लाल परी’ गाने ने और इसके खूबसूरत दृश्यग्रह ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है और अब फैंस सिनेमाघरों में फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हनी सिंह और अल्फाज ने लिखे गाने के बोल

इस गाने के बोल हनी सिंह और अल्फाज ने लिखे हैं और इसे हनी सिंह और सिमर कौर ने मिलकर गाया है। गाने का म्यूजिक भी हनी सिंह ने ही दिया है। 3 मई को निर्माताओं ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर गाना रिलीज किया है। रिलीज के आधे घंटे में ही इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

टीजर में ये कलाकार है शामिल

टीजर में इस बार अक्षय कुमार और रितेश देशमुख समेत फिल्म में 18 कलाकारों की टोली नजर आएगी। टीजर में इन सभी को इंट्रोड्यूस कराया गया है, जिसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपदे, निकितिन धीर, रंजीत, आकाशदीप साबिर, जैकलीन फर्नांडीज, नर्गिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा मौजूद हैं। इस बार फिल्म में सिर्फ हंसी-मजाक ही नहीं, बल्कि एक मर्डर मिस्ट्री का रोमांच भी होगा।

इस बार सिर्फ कॉमेडी नहीं मर्डर मिस्ट्री भी देखने को मिलेगी

बता दें कि, ‘हाउसफुल 5’ में इस बार दर्शकों को सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि उसके साथ मर्डर मिस्ट्री भी देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी एक क्रूज शिप पर आधारित है, टीजर से संकेत मिलता है कि क्रूज पर मौजूद हर किरदार इस मर्डर का संदिग्ध हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक संजय दत्त और जैकी श्रॉफ पुलिस अधिकारियों की भूमिका में नजर आ सकते हैं जो इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करेंगे। हालांकि, फिल्म के पहले गाने में अक्षय कुमार को चतुराई से सभी का हाथ चेक करते हुए भी देखा जा सकता है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

टीजर के साथ ही फिल्म के रिलीज की भी घोषणा कर दी गई है। फिल्म साजिद नाडियाडवाला की कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। साजिद इस फ्रेंचाइजी के साथ शुरू से जुड़े रहे हैं और हर बार दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आए हैं। फिल्म का निर्देशन तरुण मानसुखानी ने किया है, जिन्हें ‘दोस्ताना’ के लिए जाना जाता है। यह फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img