Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

नेता की नीति और नीयत देखकर करें चुनाव: मंजूर

  • किठौर क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर सपा प्रत्याशी ने मांगा समर्थन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: किठौर विधानसभा सीट से सपा रालोद गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी शाहिद मंजूर ने कहा कि मतदाता नेता की नीति और नीयत देखकर चुनाव करें। उन्होंने वोटरों से आह्वान किया कि, जो आपके दु:ख-सुख का साथी हो और क्षेत्र में विकास के बेहतर काम करा सकता हो, ऐसे प्रत्याशी का अपने प्रतिनिधि के रूप में चयन करें।

मंगलवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा रालोद के संयुक्त प्रत्याशी शाहिद मंजूर ने किठौर क्षेत्र में डोर-टू-डोर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से क्षेत्र के विकास के लिए अपने पक्ष में पूर्ण समर्थन देने की मतदाताओं से अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव अपमान करने वालों को सबक सिखाने का है।

जो क्षेत्र की जनता का है सम्मान नहीं कर सकता उसे जनता का प्रतिनिधि कहलाने का भी अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। किठौर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपनी वोट का सही इस्तेमाल करें और विकास को प्राथमिकता पर रखकर मतदान करें। खरखौदा ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों गांव में मतदाताओं ने शाहिद मंजूर को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img