Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

जानिए, धरने पर क्यों बैठी हैं ममता बनर्जी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली:  बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने यहां पर बैठे हुए ही राज्यपाल जगदीप धनखड़ को फोन किया और कहा कि बंगाल में निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं। ममता बनर्जी की शिकायत के बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने एक चिंता व्यक्त की है, मैंने उन्हें सही एक्शन का भरोसा दिया है। उम्मीद है कि सही भावना से काम किया जाएगा, ताकि लोकतंत्र आगे बढ़े।

धरने पर बैठीं ममता, कार्यकर्ताओं ने भी लगाया आरोप

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काफी देर तक नंदीग्राम के बोयाल पब्लिक स्कूल के बूथ नंबर सात पर बैठी रहीं। ममता बनर्जी यहां विरोध में व्हील चेयर पर ही धरने पर बैठ गईं और सुरक्षाबलों से लोगों से वोट डालने की अपील की।

नंदीग्राम में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें सुबह से वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। टीएमसी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनके एजेंट को पोलिंग बूथ में नहीं जाने दिया जा रहा है, जबरन लोगों को वोटिंग करने से रोका जा रहा है।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्होंने वोटिंग में आ रही दिक्कतों की शिकायत चुनाव आयोग से भी की थी, लेकिन आयोग ने कोई भी एक्शन नहीं लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img