Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

ममता बनर्जी हिंदुओं की नहीं, अतिवादी मुस्लिमों की दीदी: रामेश्वर शर्मा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की आंच केवल बंगाल तक ही सीमित नहीं है। दूसरे राज्यों के नेता भी आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रहे हैं। बुधवार को मध्यप्रदेश भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हिंदू और मुसलमानों में भेदभाव करने के गंभीर आरोप लगाए।

रामेश्वर शर्मा ने कहा, ‘आप ने (ममता बनर्जी) चौराहों पर नमाज की अनुमति दे दी और दुर्गा पूजा के पंडाल हटवा दिए। आपने बांग्लादेश के उग्र मुसलमानों के लिए ‘धर्म’ की उपेक्षा की। अब चंडी पाठ के लिए बहुत देर हो चुकी है। अब आप हिंदुओं की दीदी नहीं रही, अब आप उग्रवादी मुसलमानों की दीदी हैं।’

बता दें कि शर्मा भोपाल के हुजूर क्षेत्र से विधायक हैं। उन्हें पिछले साल जुलाई में प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था। जगदीश देवड़ा के इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली हो गया था। वहीं, देवड़ा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। उनके स्थान पर शर्मा की नियुक्ति की गई थी। शर्मा दूसरी बार विधायक बने हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img