Monday, June 29, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड के नए मुख्यामंत्री तीरथ सिंह रावत ने ली शपथ

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: तीरथ सिंह रावत ने बुधवार की शाम उत्तराखंड के नए सीएम के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई। फिलहाल नई सरकार में किसी मंत्री ने शपथ नहीं ली है। इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्‍हें नया नेता चुना गया।

बैठक में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री और उत्‍तराखंड के प्रभारी रमन सिंह, रमेश पोखरियाल के अलावा कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्‍यक्ष बंशीधर भगत, दुष्‍यंत कुमार गौतम, यशपाल आर्य, रेखा आर्य समेत उत्‍तराखंड से भाजपा के तमाम सांसद और विधायक मौजूद रहे।

तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। बुधवार को राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें शपथ दिलवाई। बता दें कि बुधवार सुबह देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक में उन्हें नया नेता चुना गया।

तीरथ सिंह रावत गढ़वाल से सांसद हैं, वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मंगलवार को कल त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद से कई नाम पर चर्चा चल रही थी, लेकिन विधायक दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत के नाम पर मुहर लगी।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत राजभवन में अकेले ही पद की शपथ लेंगे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत राजभवन पहुंच गए हैं। वह अकेले ही सीएम पद की शपथ लेंगे। हालांकि, शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के मंत्रियों सहित विधायक भी रहेंगे मौजूद। तीरथ का परिवार भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगा। सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल विस्तार पर पार्टी नेताओं के साथ वार्ता कर ही निर्णय लिया जाएगा।

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पीएम मोदी ने दी बधाई 

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह रावत को बधाई दी

त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद तीरथ सिंह रावत को सीएम की कुर्सी सौंपे जाने के बाद त्रिवेंद्र ने उन्हें बधाई दी है। त्रिवेंद्र ने कहा कि तीरथ उनके छोटे भाई हैं। कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि तीरथ के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौमुखी विकास होगा।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत घर में पूजा कर राजभवन को निकले

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने जीएमएस रोड स्थित आवास से तैयार होकर राजभवन के लिए निकल गए हैं। घर में बने मंदिर में पूजा करने के बाद वह निकल गए हैं। सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने बमुश्किल उनको पूजा घर तक पहुंचाया।

सीएम को गुलदस्ता देने के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ रहा है। कई कार्यकर्ता इस दौरान धक्का-मुक्की में जमीन पर गिर गए। हालांकि, किसी को कोई चोट नहीं आई है। उनके साथ सुरक्षाकर्मियों का काफिला भी जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को हरी झंडी, परिवहन व्यवस्था में बड़े बदलाव तय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राजधानी के...

CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं में नहीं होगी तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा, जानें नई गाइडलाइंस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन...

Supreme Court: राम मंदिर चढ़ावा विवाद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक स्थगित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि...
spot_imgspot_img