जनवाणी संवाददाता |
रेहड़: गांव निवासी नरेश 43 वर्ष पुत्र न्यादर सिंह अक्सर गांव के समीप खाली पड़ी भूमि पर अपने पशु चराया करता था। मृतक की पत्नी आरती देवी ने बताया रोज की तरह रविवार को भी लगभग नौ बजे गांव के समीप खाली पड़ी जमीन पर अपने पालतू पशु चराने गया था। आरती पति के साथ गई थी। नरेश पशु चराने लगा जबकि आरती पशुओं के लिए चारा काटने लगी अचानक तेज आवाज होने पर आरती ने देखा कि नरेश घास में पड़ा है।
एचटी लाइन का तार उसके पैर में फंसा है। आरती के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने किसी तरह नरेश को तार से अलग किया। ग्रामीण संजय, हरीश राजकुमार, आदेश, मिंटू आदि का कहना है कि हाई टेंशन का तार पिछले चार दिन से टूटा पड़ा था। सूचना के बाद भी तार नही जोड़ा गया जिसके चलते नरेश हादसे का शिकार हो गया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

