Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

मंडावली पुलिस ने की छापेमारी, पकड़ी शराब की भट्टी

जनवाणी संवाददाता |

मंडावली: मंडावली पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाते हुए जंगल से एक शराब की भट्टी पकड़ी। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छापेमारी में मौके से 100 लीटर कच्ची शराब, 800 लीटर लाहन बरामद किया। लाहन को मौके पर नष्ट कर दिया।

मंडावली थाना अध्यक्ष हिमांशु चौहान के निर्देशन में चलाए गए अभियान में मंडावली थाने के एसआई घनश्याम वशिष्ठ, कांस्टेबल शाहने आलम, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार की टीम ने ग्राम गुलाल वाली के जंगल में छापा मारकर कच्ची शराब बनाने की भट्टी पकड़ी।

मौके से पुलिस ने शराब बनाने वाले अभियुक्त जसवंत कुमार पुत्र जीत सिंह निवासी बिजोरी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के द्वारा भट्टी में 100 लीटर कच्ची शराब 800 लीटर लाहन जो मौके पर नष्ट किया गया और शराब बनाने के उपकरण सहित शराब बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाला चार किलो यूरिया खाद भी बरामद किया है। पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में लेकर आरोपी युवक का चालान कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img