Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

मणिपुर: केंद्रीय मंत्री आरके रंजन के आवास पर उपद्रवियों ने फेंका पेट्रोल बम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मणिपुर में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के आवास पर उपद्रवियों ने पेट्रोल बम फेंक आग लगा दी। मणिपुर सरकार की ओर से बताया गया कि भीड़ ने गुरुवार देर रात मंत्री आरके रंजन सिंह के आवास में आग लगा दी। केंद्रीय मंत्री घटना के समय घर पर नहीं थे।

विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं इस समय आधिकारिक काम के लिए केरल में हूं। शुक्र है कि कल रात मेरे इंफाल स्थित घर में कोई घायल नहीं हुआ। बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए थे। मेरे घर के भूतल और पहली मंजिल को नुकसान पहुंचाया गया है।

उन्होंने कहा कि मेरे गृह राज्य में जो हो रहा है उसे देखकर बहुत दुख होता है। मैं अब भी शांति की अपील करता रहूंगा। इस तरह की हिंसा में लिप्त लोग बिल्कुल अमानवीय हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img