Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

Muzaffarnagar News: गन्ने की फसल में बीमारियों की रोकथाम के लिए मंसूरपुर शुगर मिल ने की किसानों के खेतों में जांच

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स शुगर मिल मंसूरपुर के यूनिट हेड सुधीर कुमार के निर्देशन में गन्ना किसानों के खेतों में फसल पर लगने वाली बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मिल प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही शुरू की है। शुगर मिल के अधिकारियों ने अलग-अलग गांवों में तैनात कामदारों और सुपरवाइजरों को निर्देश दिया है कि वे किसानों के खेतों में पहुंचकर गन्ने की फसल में लग रही बीमारियों की जांच करें और उनका समाधान बताएं।

यूनिट हेड सुधीर कुमार ने बताया कि इस समय गन्ने की फसल में विभिन्न प्रकार के रोगों का प्रकोप देखने को मिल रहा है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसलिए, शुगर मिल की टीमें किसानों के साथ मिलकर समस्याओं का निराकरण करेंगी। उन्होंने किसानों से भी सतर्क रहने और फसल में किसी भी प्रकार के रोग के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत मिल के अधिकारियों को सूचित करने का आग्रह किया।

शुगर मिल के अधिकारियों का कहना है कि वे किसानों को गन्ने की उन्नत खेती के लिए आवश्यक जानकारी और दवाओं के बारे में भी जागरूक करेंगे, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके। इस पहल से क्षेत्र के गन्ना किसानों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img