Friday, August 7, 2026
- Advertisement -

Miss World: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मिस वर्ल्ड रद्द करने की मांग पर अड़ी BRS नेता के. कविता, बोलीं-अभी नहीं है समय

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब देश में होने वाले आयोजनों पर भी साफ़ दिखने लगा है। सुरक्षा कारणों से कई समारोहों को स्थगित किया जा चुका है और अब तेलंगाना में प्रस्तावित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता भी इसी लपेटे में आ गई है। भारत राष्ट्र समिति की नेता और एमएलसी के. कविता ने राज्य सरकार से इस प्रतियोगिता को स्थगित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भारत-पाक के बीच मौजूदा हालात संवेदनशील हैं और ऐसे समय में इस प्रकार के बड़े आयोजनों को टाल देना ही उचित रहेगा।

एमएलसी कविता ने कहा, इससे गलत मैसेज जाएगा

इस बारे में एमएलसी कविता ने कहा, “देश में युद्ध जैसे माहौल के दौरान राज्य में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता आयोजित करना सही नहीं होगा। आईपीएल के रद्द किए जाने का उदाहरण देते हुए कविता ने तेलंगाना को ऐसे आयोजनों के लिए होने वाली आलोचना की चेतावनी दी, क्योंकि देश इस समय गंभीर सुरक्षा चिंताओं का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा ऐसे में हमें बुद्धिमानी से काम लेना चाहिए और इससे बचना चाहिए, वर्ना इससे गलत मैसेज जाएगा।”

के. कविता सेना के समर्थन में निकाली रैली

बीते दिन ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में और भारतीय सेना के साथ एकजुटता दिखाते हुए एमएलसी के कविता ने हैदराबाद में इंदिरा पार्क से आरटीसी क्रॉस रोड तक एक विशाल रैली का नेतृत्व किया। उन्होंने सीमा पर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी जान गंवाने वाले सैनिक मुरली नायक को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना की तारीफ की। साथ ही सेना के समर्थन में सभी जिलों में ऐसी रैलियां आयोजित करने की अपील भी की।

कब होगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता

बता दें कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 72वें संस्करण की शुरूआत इस बार 10 मई को हैदराबाद के गाचीबोवली के इनडोर स्टेडियम में एक भव्य समारोह के साथ होगी। जिसका समापन 31 मई को हाईटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Uttarakhand News: देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, पांच की मौत, एक बच्चा घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर...
spot_imgspot_img