-
लाभार्थियों ने मोदी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां गिनाई
संजय तिवारी |
गाजियाबाद/मोदीनगर: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदीनगर के कस्बा पतला, निवाडी, खिंदौडा व मतौर में कार्यक्रम आयोजित हुये। जिसके माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
कस्बा पतला के चौधरी चरण सिंह आईटीआई कालेज के मैदान में मुख्य अतिथि बतौर विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य लक्षित लाभार्थियों खासकर वंचित व असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना है। इतना ही नहीं जनसामान्य को जागरूक करते हुये वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उनके अनुभव को साझा करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की चेयरपर्सन रीता चौधरी ने की।

इस मौके पर एसडीएम संतोष कुमार राय ने बताया कि संभावित लाभार्थियो का चयन करना, स्वच्छता, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबो के लिये आवास, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधायें, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्वक शिक्षा ओर बुनियादी सुविधायें आदि योजनाओं का संतृप्तिकरण करना है।
इस दौरान शिक्षक दल के जिलाध्यक्ष नीरज त्यागी ने भी केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को विस्तृत रूप से बताया। पंचायत की अधिशासी अधिकारी आंचल पांडे ने बताया कि उनकी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 900 तथा स्वच्छता अभियान के तहत 300 शौचालयों व लाभार्थियों को दिये जाने वाले ऋण 100 प्रतिशत दे दिये गये हैं।
इस मौके पर कार्यक्रम के जिला संयोजक देवेंद्र चौधरी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान यात्रा से जुडी झलकियों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के संदेश को भी सुनाया गया। उपस्थित प्रमुख लोगों में भाजपा नेत्री मीनाक्षी भूटानी, पिंकी चौधरी, कालेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार, निवाडी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विपिन त्यागी, योगेंद्र चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


