Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा सहित कई विपक्षी नेताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में अन्य दलों के नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। उन्होंने कहा प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा का परचम लहराएगा।

बुधवार को भाजपा के पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के समक्ष समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख नेताओ ने बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण समारोह में सपा के पीलीभीत जनपद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, सपा की गंज-मुरादाबाद उन्नाव की ब्लॉक प्रमुख संध्या सिंह पटेल व विवेक सिंह पटेल, सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग शीला सिंह ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय, रामप्रताप सिंह चौहान, सह प्रदेश मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे देश में बिना भेदभाव के विकास कार्य करा रही है। नगर निकाय चुनाव के बाद प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराकर आधारभूत ढांचे को और मजबूत किया जाएगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुद्दा विहीन विपक्ष निकाय चुनाव में अपनी हार की आहट से हताश है। उसके नेता प्रचार के लिए नहीं निकल रहें। जनता सपा-बसपा के कुशासन को आज भी नहीं भूली है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सपा सरकार में उत्तर प्रदेश में अराजकता चरम पर थी। दंगाइयों और अपराधियों को सपा के शासनकाल में खुला संरक्षण मिलता था। लेकिन 2017 में प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ।

योगी सरकार में अपराधी या तो जेल में है तो प्रदेश के बाहर है। आज उत्तर प्रदेश का हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में जन कल्याणकारी कार्यों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा भाजपा जनता के आशीर्वाद व समर्थन से निकाय चुनाव में अभूतपूर्व सफलता हासिल करेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img