Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

बरसी पर याद किए गए मरहूम विधायक जकीउद्दीन

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: जिले की राजनीति में अजीम शख्सियत के रूप में विख्यात रहे विधायक जकीउद्दीन को उनकी पुण्य तिथि पर याद किया गया। भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सरधना सीट से विधायक रहे कस्बे के मूल निवासी सैय्यद जकीउद्दीन का 6 वर्ष पूर्व बीमारी से निधन हो गया था। उनके निधन से नगर व आसपास इलाक़े में फैली शोक की लहर में लोगों ने दीपावली का त्यौहार नहीं मनाया था। उनकी छठी पुण्यतिथि पर चेयरमैन अब्दुस समद के आवास पर उन्हें खिराज ए अकीदत पेश की गई।

वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मरहूम जकीउद्दीन ने कस्बे को पहचान दिलाने का काम किया। वे एक धर्मनिरपेक्ष सोच के नेता थे। उन्होंने शत-प्रतिशत इमानदारी के साथ अपने जीवन को जनसेवा के लिए समर्पित रखा। उन्होंने अपने राजनीतिक व सामाजिक जीवन में बहुत त्याग किए।क्षेत्र में उनका कोई विकल्प नहीं है।

मरहूम जकीउद्दीन को खिराजे अकीदत पेश की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक जकीउद्दीन के इकलौते पुत्र सैयद रिहानुद्दीन, सभासद दयाचंद, अकरम, जहीरूद्दीन, नीरज, अशोक भारती, जमील उस्मानी, अमीर अख्तर, मतीन, प्रेम सिंह, लाला राजेन्द्र, वेदप्रकाश, लीडर, प्रेमपाल गुर्जर आदि काफी लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img