- तीन दिन में 910 टीमों ने किया 01 लाख 404 मकानों का सर्वे
- आशा, संगिनी, आंगनवाड़ी, एएनएम संयुक्त रूप से कर रही काम
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि जनपद में कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए दिनांक 05 से 09 मई तक चलने वाले विशेष अभियान में 910 टीम ने 03 दिन में 01 लाख 404 मकानों का सर्वे कर 1307 कोरोना सिंप्टोमेटिक लोगों को चिन्हित कर उनको मेडिकल किट उपलब्ध कराई।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए पल्स पोलियो की तर्ज पर 05 से 09 मई तक चल रहे विशेष अभियान में घर -घर जाकर कोरोना सिंप्टोमेटिक लोगों की जांच कर उनकी सूची बनाकर उन्हें मेडिकल किट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि निदेर्शों के अनुपालन में जनपद में घर-घर सर्वे हेतु लगाई गई 910 टीम द्वारा विशेष अभियान के लिए लगाई गई है। 910 टीमों ने 03 दिन में 1,00, 04 मकानों का सर्वे कर 1307 कोरोना सिंप्टोमेटिक लोगों को चिन्हित कर उनको मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई।
टीमों ने कोविड-19 के प्रति जागरूक करने के अतिरिक्त शासन और प्रशासन द्वारा जारी निदेर्शों का शत-प्रतिशत रूप से पालन किया जाने की भी बात समझाई। डीएम ने कहा कि उक्त टीम में संयुक्त रुप से आशा, संगिनी, आंगनवाड़ी, एएनएम एक टीम के रूप में बेहतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि टीम द्वारा मकानों का सर्वे करने के साथ-साथ लोगों को कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल के पालन करने की भी हिदायत दी जा रही है। सर्वे के दौरान सिंप्टोमेटिक पाए जा रहे हैं लोगों को मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई जा रही है,ताकि जल्द से जल्द कोरोना के प्रसार को रोका जा सके।

बुखार है तो छिपाएं नहीं तत्काल कराएं उपचार: कैबिनेट मंत्री
उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश पर कोरोना की चेन तोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें निगरानी समितियां लगातार गांव-गांव भ्रमण कर जांच के बाद मौके पर ही दवाई दे रही है।
यदि किसी को बुखार है, तो वह इसे ना छिपाए, बल्कि तत्काल इसका उपचार शुरू कराएं। जिन लोगों ने समय से उपचार शुरू कराया है कोरोनावायरस पर विजय प्राप्त की है। लेकिन जिन लोगों ने पहले 3 से 4 दिन बिना दवाई के लापरवाही से बिताए हैं, उन्हें आगे चलकर भारी संक्रमण का सामना करना पड़ है।
यदि किसी को कोरोना बीमारी का कोई भी लक्षण है तो आप तुरंत जांच समिति से अपनी जांच कराएं और तुरंत कोविड-19 के प्रोटोकॉल के हिसाब से दवाइयां शुरू करें। कोई भी नागरिक लापरवाही ना बरतें, बिना किसी भी आवश्यक कार्य के अपने घरों से ना निकले, मास्क का प्रयोग करें के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग करें, बार-बार हाथ धोये और साथ ही रात को सोने से पूर्व गर्म पानी में नमक डालकर गरारे नियमित रूप से करें।

