Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

कड़े सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच शुरू हुई अंक सुधार परीक्षा

जनवाणी ब्यूरो |

बड़ौत: यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा थी। इसमें सामान्य हिंदी व प्रारंभिक हिंदी विषय शामिल रहे। सभी केंद्र लखनऊ कंट्रोल रूम से कनेक्ट है। विभाग की तरफ से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

वहीं जेडी ओंकार शुक्ला ने सुबह की पालियों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर की गई तैयारियों का जायजा लिया। बड़ौत के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, जनता वैदिक इंटर कॉलेज में परीक्षा से पहले सभी परीक्षार्थियों की थर्मल स्कैनिंग, सेनेटाइजर का प्रयोग कर प्रवेश दिया गया।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 से 10:15 और दूसरी पाली 2 से 4:15 बजे तक हुई। परीक्षा दो घण्टे की थी, लेकिन पहले 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र को पढ़ने के लिए दिए गए थे। दिव्यांग व दृष्टि बाधित परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित अवधि के अतिरिक्त 20 मिनट प्रति घंटे से दी गयी। वहीं एसडीएम दुर्गेष मिश्र ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img