जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: क्षेत्र के गांव सराय इम्मा निवासी सलमान अपनी पत्नी रजिया के साथ नगर के मौहल्ला हलवाइयान में रहता है। सलमान के परिवार में पत्नी उसके दो बच्चे एंव मां साथ रहती थी। सास और बहू में अक्सर मामूली बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। रविवार को सास-बहू में तकरार हो गई।
तकरार बढ़ गई तो (बहू) रजिया ने गुस्से में मच्छर मारने वाली दवाई का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

