Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

विवाहिता ने किया सुसाइड

  • दहेज हत्या का आरोप, सुसाइड नोट में लिखा- पति को कुछ मत कहना, परिजनों ने नकारा

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: एक विवाहिता ने सोमवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। मामले में राजस्थान से पहुंचे मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित तीन लोगों को नामजद कराया। विवाहिता का एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। जिसमें उसने पति पर कार्रवाई न करने की बात लिखी है।

भरतपुर राजस्थान निवासी नरेंद्र जैन ने बताया कि उसकी बेटी चारू जैन की शादी मुजफ्फरनगर में सुरेंद्र नगर नई मंडी निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू के साथ कुछ वर्ष पहले हुई थी। बताया कि उन्होंने शादी में 20 लाख रुपए का दान दहेज दिया था। बावजूद पति और ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर उनकी बेटी का उत्पीड़न करते आ रहे थे। आरोप है कि कुछ दिन पहले भीड़ की बेटी के साथ मारपीट की गई थी।

उन्होंने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया की उन्हें जानकारी मिली थी कि उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया। इस पर उन्होंने चारू जैन के ससुराल वालों को उसका शव मोर्चरी भेजने से मना किया था। बावजूद उन लोगों ने शव को मोर्चरी भेज कर पोस्टमार्टम करा दिया।

आरोप है कि चारू जैन ने उत्पीड़न से परेशान होकर सुसाइड किया। नरेंद्र जैन का आरोप है कि जिस सुसाइड नोट को चारू जैन का बताकर पुलिस उन्हें दिखा रही है। वह लेख उनकी बेटी का नहीं है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र रावत का कहना है कि मामले में पुलिस जांच कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img