Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

सन्दिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

  • मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: थानाक्षेत्र के एक गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मौत की सूचना पर ससुराल पहुंचे मायके पक्ष के लोगो विवाहिता के गले पर रस्सी के निशान देखकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची भोपा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर के सुजड़ू निवासी अफरोज पत्नी अब्बास ने बताया कि उसने अपनी पुत्री महराना की शादी लगभग 13 वर्ष पूर्व भोपा थानाक्षेत्र के गांव छछरौली निवासी युवक के साथ की थी। उसने बताया कि बीते सोमवार की शाम को उसने अपनी पुत्री से फोन पर बात की थी। तब वह पूरी तरह स्वस्थ थी लेकिन मंगलवार की सुबह तीन बजे उसके दामाद ने फोन कर उसकी पुत्री की मौत की खबर दी। पुत्री की मौत की खबर पाकर परिजनों में हड़कम्प मच गया और परिजन आनन फानन में पुत्री की ससुराल भोपा थानाक्षेत्र के गांव छछरौली पहुंच गए।

जंहा मृतक महिला के परिजनों ने महिला के शव के गले पर रस्सी के निशान देखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होने की सूचना पर भोपा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची व मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया मृतका महराना के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगो पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही गणमान्य लोग दोनों पक्षो का समझौता कराने में जुटे है।

मृतक महिला के पुत्र ने लगाया मामा व नानी पर दबाव बनाने का आरोप

विवाहिता की हत्या का आरोप लगाने व हंगामे के बीच मामले में नया मोड़ उस समय सामने आया जब मृतक महिला के 10 वर्षीय पुत्र अब्दुसमद ने अपने मामा व नानी पर पुलिस के सामने अपनी मां की हत्या की बात कहने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। मृतक महिला के पुत्र के अनुसार उसकी मां काफी समय से बीमार चल रही थी और उसने बीमारी से परेशान होकर स्वयं ही फांसी का फंदा बनाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली मृतक महिला के पुत्र ने अपने मामा व नानी पर उसके पिता को हत्या के झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है।

वर्जन
थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने बताया कि सूचना पर महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नही मिली है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img