जनवाणी संवाददाता |
कोतवाली देहात: कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में गरीब नवयुवक-युवतियों के 59 के जोड़ों के विवाह संपन्न कराए गए। मुख्य अतिथि व गणमान्य व्यक्तियों ने वर वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
रविवार को जनता इंटर कॉलेज कोतवाली देहात में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के अंतर्गत 59 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। गायत्री परिवार बिजनौर से आए हुकुम सिंह ने मंत्रोच्चार से 50 हिंदू नवयुवक-युवतियों के विवाह संस्कार कराये। वहीं दूसरी ओर 9 मुस्लिम नव युवक- युवतियों ने निकाह की रस्म अदा की।
सरकार की ओर से प्रत्येक जोड़े को 10000 का पारिवारिक सामान दिया गया तथा 35000 उनके खाते में डाले गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि बढ़ापुर भाजपा विधायक सुशांत सिंह, तृप्ति राजपूत, विकास राजपूत, मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह, कृष्ण बलदेव सिंह, वीडीओ अखिलेश कुमार, एसडीएम नगीना घनश्याम वर्मा, एडीओ पंचायत सुरेंद्र सिंह, एसीओ नगीना राकेश कुमार श्रीवास्तव, भाजपा नेता अनूप बाल्मीकि उपस्थित रहे।

