Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

भारत की सबसे प्रभावशाली मुस्लिम शख्सियत बने मौलाना महमूद मदनी

  • दुनिया की 500 प्रभावशाली शख्सियत में मौलाना महमूद मदनी का नाम शामिल
  • जॉर्डन के मशहूर शोध संगठन आरआईएसएससी की सूची में 27वी रैंक

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: जमीयत उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी का नाम दुनिया की 500 प्रभावशाली शख्सियतों की सूचि में शामिल किया गया है। जॉर्डन के मशहूर शोध संगठन आरआईएसएससी द्वारा लगातार तेरहवीं बार मौलाना का नाम अपनी सूचि में शामिल किया है। वहीं, महमूद मदनी भारत के प्रभावशाली लोगों में नम्बर एक आ गए हैं।

आरआईएसएससी संस्था के सर्वे में 500 लोगों की सूची में दुनिया भर के धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक समेत शिक्षा, विज्ञान, आदि विभिन्न क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों को शामिल किया गया है। इनमें 500 लोगों की सूची में मदनी की 27वी रैंक है। पूर्व की सूची में बरेली के मौलवी मुफ्ती अख्तर रजा खान कादरी अजहरी को भी शामिल किया गया था, लेकिन उनका निधन हो चुका है।

सर्वे करने वाली संस्था ने मौलाना महमूद मदनी की राष्ट्र और सामाजिक सेवाओं के बारे में भी उल्लेख किया है। संस्था ने लिखा है कि मौलाना महमूद मदनी ने भारत में मुसलमानों के अधिकारों की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही वे आतंकवाद के खिलाफ भी मुखर रहे। दारुल उलूम देवबंद से आतंकवाद के खिलाफ फतवा भी लिया। साथ ही देश भर में आतंकवाद विरोधी सम्मेलन आयोजित किए

13वीं बार आया मदनी का नाम

आरआईएसएससी प्रत्येक वर्ष सर्वे करती है और सूची तैयार करती है। इस सूची में मौलाना महमूद मदनी का नाम 13 बार 50 शीर्ष लोगों में आ चुका है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...
spot_imgspot_img