Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

रहे हमेशा ध्यान आपका मतदान, लोकतंत्र की जान

  • हिंदू महिला महाविद्यालय में मतदाता पोस्टर प्रतियोगिता

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: हिंदू महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।

बुधवार को शहर के कैराना रोड स्थित हिन्दू महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्राचार्या डा़ मंजू गर्ग ने किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा अपने पोस्टर के माध्यम से नये मतदाताओं को पंजीकृत करने के साथ-साथ मतदान की अनिवार्यता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया और युवा पीढी के दायित्व को समझाया गया।

प्राचार्या डा़ मंजू गर्ग ने मतदान के विषय पर व्याख्यान किया और बताया कि मतदाता को यह जानना जरूरी है कि उसके मत से ही देश और राज्य के साथ-साथ गांव की सरकारें बनती है। मतदाता लोकतंत्र की रीढ है। उन्होने कहा कि पोस्टर प्रतियोगिता का उददेश्य है कि मतदाता अपने मत की ताकत को समझे।

पोस्टर प्रतियोगिता में मानसी शर्मा प्रथम, शिवानी द्वितीय व मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन स्वीप कोर्डिनेटर डा़ मोनिता गर्ग ने किया। इस अवसर पर कालेज प्रबंधक ब्रजभूषण संगल सहित कालेज का स्टाफ मौजूद रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img