Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

बसपा सुप्रीमो मायावती चुनावी शंखनाद करने पहुंची लखनऊ

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बसपा के जिलों में चल रहे ब्राह्मण सम्मेलनों का समापन मंगलवार को लखनऊ में होगा। इसी के जरिए बसपा सुप्रीमो मायावती चुनावी शंखनाद करने जा रही हैं। इसमें सभी 75 जिलों के सम्मेलन कोऑर्डिनेटरों को उनकी टीम के साथ बुलाया गया है।

विधानसभा चुनाव 2022 में ब्राह्मणों को साधने के लिए बसपा ने ब्राह्मण सम्मेलनों का पूरे प्रदेश में आयोजन किया है। चरण वार सभी जिलों आयोजन किए गए।

पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की अगुवाई में किए गए ये सम्मेलन चार सितंबर तक बाकी जिले पूरे हो गए हैं। बस मंगलवार को इस चरण का आखिरी सम्मेलन लखनऊ में होगा जिसे मायावती संबोधित करेंगी। 23 जुलाई से शुरू हुए इस चरण का 45 दिन बाद समापन हो रहा है।

प्रदेश मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर इस सम्मेलन की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। चूंकि इसमें सभी जिलों में हुए बसपा ने ब्राह्मण सम्मेलनों के कोआर्डिनेटर अपनी टीम के साथ बुलाए गए हैं खासी भीड़ रहने वाली है। लखनऊ यूनिट पर सम्मेलन की जिम्मेदारी है।

सम्मेलन के साथ ही मायावती विधानसभा चुनाव में अपनी तैयारियां का शंखनाद भी कर देंगी। यह उनका विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों का पहला चुनावी सम्मेलन है।

इसी से वह एलान करेंगी कि बसपा ने चुनावी रण में ताल ठोंक दी है। सम्मेलन इसलिए भी अहम माना जा रहा है कि ब्राह्मण अचानक सभी दलों के केंद्र में आ गए हैं।

इसकी शुरुआत बसपा के इन्हीं सम्मेलनों से हुई और उसके बाद दूसरे दलो ने भी इसकी शुरुआत की। यही कारण है कि बसपा इसका पूरा चुनावी लाभ लेने की तैयारी कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img