Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

सड़क का निर्माण कार्य समय से पुरा न होने पर भड़के मेयर गौरव गोयल

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: मेयर गौरव गोयल ने शेर सिंह राणा चौक स्थित कई दिनों से सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। स्थानीय पार्षद शक्ति राणा के साथ मौके पर पहुंचे मेयर गौरव गोयल ने कहा कि निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसकी शिकायत मिलने पर वह मौके पर जायजा लेने पहुंचे।

उन्होंने से सड़क निर्माण कार्य को लेकर नगर आयुक्त से फोन पर वार्ता कर कहा कि शीघ्र ही इस सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराया जाएगा। स्थानीय लोगों ने मेयर गौरव गोयल को बताया कि निगम के ठेकेदार द्वारा यह सड़क खोदी गई है किंतु हफ्ता भर गुजर जाने के बाद भी इस पर कार्य शुरू नहीं किया गया है।

जिससे आने-जाने में आम नागरिकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग तो आवाजाही के दौरान यहां पर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। जिसपर मेयर गौरव गोयल ने ठेकेदार से फोन कर इस कार्य को अति शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये। कारोबारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। ठेकेदार मनमानी कर रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img