Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

एमडीए सचिव ने लगवाई कॉम्प्लेक्स पर सील

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) सचिव प्रवीणा अग्रवाल ऐक्शन में दिखाई दे रही है। कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एन्क्लेव के गेट से सटी चार मंजिला बिल्डिंग को सील कराने के लिए प्राधिकरण सचिव खुद दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। सचिव ने अपनी मौजूदगी में बिल्डिंग में लगे शटर को बंद कराया, उन पर ताले लगवाये तथा फिर बाहर से सील लगा दी। सचिव ने सख्ती दिखाई तो आनन-फानन में इंजीनियरों ने इस कॉम्प्लेक्स की गायब फाइल भी मिल गई।

क्योंकि पहले कहा जा रहा था कि कॉम्प्लेक्स की फाइल मिल नहीं रही थी। बता दें, जनवाणी इस अवैध कॉम्प्लेक्स की खबर प्रकाशित कर रहा था। जनवाणी की खबर का ही एमडीए सचिव प्रवीणा अग्रवाल ने संज्ञान लेते हुए इस पर कार्रवाई की है। इस कॉम्प्लेक्स पर कागजों में पहले से ही सील लगी हुई थी, मगर मौके पर सील को उखाड़ दिया गया था। निर्माण चल रहा था। चार मंजिल तक इसमें लिंटर डाल दिया गया है।

कॉम्प्लेक्स को फाइनल रूप दिया जा रहा है। एमडीए सचिव ने बताया कि यदि इसके बाद भी कॉम्प्लेक्स में अवैध निर्माण किया जाता है तो थाने में बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। फिलहाल एमडीए के इंजीनियरों की हर रोज इसमें निर्माण तो नहीं किया जा रहा है, ये देखने के लिए ड्यूटी लगा दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img