Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

नाले के निर्माण को लेकर भोपा में दोबारा हुई सड़क की पैमाइश, मचा हड़कम्प

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: भोपा में सड़क चौड़ीकरण को लेकर सड़क किनारे नाले का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। नाले के निर्माण के दौरान बड़े रूप से हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई होने से व्यापारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।गुरुवार को लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने पुनः सड़क की पैमाइश कर अतिक्रमण करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।

मोरना से मुज़फ्फरनगर तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। भोपा में फैले भारी अतिक्रमण से निजात मिलने की आशा भी जागी है। भोपा में सड़क किनारे व्यापारियों द्वारा भारी अतिक्रमण किया हुआ है जिस कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अतिक्रमण के कारण आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। हाल में भोपा में नाला निर्माण को लेकर व्यापारियों में हड़कम्प मचा हुआ है। व्यापारियों के अनुसार उन्होंने बड़ी कीमत देकर इन दुकानों को खरीदा था। दुकानें न रहेंगी तो वह बर्बाद हो जाएंगे।

72 10

दूसरी ओर 47 फुट दूरी पर नाले की खुदाई होने पर कुछ व्यापारियों ने राहत की सांस ली तो वहीं अनेक व्यापारियों में हड़कम्प मचा हुआ है। गुरुवार को लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता डी.के. तोमर, अवर अभियन्ता अरविन्द कुमार, मेड सुपरवाइजर राहुल कुमार व मेड ऋषिपाल की टीम दोबारा भोपा पहुँची व सड़क के मध्य से दोनों ओर पुनः पैमाइश कर अतिक्रमण करने वालों को तुरन्त अतिक्रमण हटाने को कहा।

लोकनिर्माण विभाग द्वारा पूर्व में ही पैमाइश कर निशानदेही की जा चुकी है। लोकनिर्माण विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में हर्ष है तो अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में बड़ी बेचैनी देखी जा सकती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img