Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

मीट विक्रेताओं ने युवक को पीटा

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: बरनावा गांव में गुरुवार को मीट की दुकान पर मीट लेने गए दरकावदा के युवक की दबंग मीट विक्रेता ने पिटाई कर दी। पीड़ित के परिजनों ने बरनावा पुलिस चौकी पर तहरीर दी है।

दरकावदा गांव निवासी युवक शहजाद बरनावा में एक मीट की दुकान पर मीट लेने पहुंचा। इस दौरान दबंग मीट विक्रेता ने उसे खराब मीट देना चाहा, जिसका युवक ने कड़ा विरोध किया तो मीट विक्रेता ने उसे धक्का देने के बाद मारपीट कर दी। आसपास के लोगों ने पहुंचकर बीच बचाव कराया।

युवक ने अपने गांव में जाकर घटना की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद गुस्साए परिजन व ग्रामीण बरनावा पुलिस चौकी पर पहुंच गए। युवक के परिजनों ने आरोपित मीट विक्रेता के खिलाफ कार्रवाही की मांग करते हुए तहरीर दे दी। दरकावदा के लोगों का आरोप है कि यहां के मीट विक्रेता खराब मीट बेचते हैं और दबंगई भी करते हैं। पुलिस आरोपित विक्रेता को चौकी पर ले आई। घंटो जद्दोजहद के बाद आखिरकार दोनों पक्षों का समझौता हो गया।

बिना मानकों के चल रही मीट की दुकानें

करीब एक वर्ष से मीट की दुकानें बंद थीं, लेकिन एक पखवाड़ा पूर्व ये दुकानें फिर चालू हो गईं। किसी भी दुकान पर मानक पूरे नहीं है। पशु कटान यहां हो रहा है या मीट कहीं बाहर से लाकर बिक्री किया जा रहा है इसकी भी कोई पुख्ता जानकारी नही है। स्थानीय पुलिस की मानें तो दुकानों का संचालन उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुरू हुआ है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र चौरसिया का कहना है कि निरीक्षण कर जांच की जाएगी, यदि मानक पूरे नहीं मिले तो कार्रवाई होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img