Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

केयर हॉस्पिटल पर मेडा ने लगाई सील

  • कुकुरमुत्तों की तरह फैला है अवैध अस्पतालों का जंजाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बिना नियमों का पालन किए धड़ल्ले से चल रहे अवैध अस्पतालों पर अब नकेल कसनी शुरू हो गई है। पहले सीएमओ कार्यालय से कार्रवाई हुई जिसके बाद लाइसेंस निरस्त किया गया। बाद में बिल्डिंग भी नियमों के विपरीत बनी थी जिसको लेकर मेडा ने भी चाबुक चलाते हुए सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया है। गौरतलब है कि जनवाणी ने शहर में चल रहे अवैध अस्पतालों की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद अब संबंधित विभागों ने भी इसका संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।

समाजसेवी राहुल ठाकुर ने सीएम से शिकायत कर शहर में चल रहे अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इनमें सबसे पहले हापुड़ रोड स्थित केयर हॉस्पिटल का नाम था। शिकायतकर्ता ने केयर हॉस्पिटल के संचालकों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नियमों के विपरीत अनट्रेन नर्सिंग स्टॉफ रखा हुआ है, जो सीरिंज भी ठीक से नहीं पकड़ सकता। केयर हॉस्पिटल में नियमों के विपरीत बेसमेंट बनाया गया था जिसका नक्शा भी मेरठ विकास प्राधिकरण से पास नहीं हुआ था। इन दोनों शिकायतों के बाद पहले सीएमओ ने केयर हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त किया।

उसके बाद मेडा ने नोटिस जारी कर अस्पताल संचालकों से मानचित्र दिखाने को कहा था, लेकिन वह मेडा द्वारा स्वीकृत कोई मानचित्र नहीं दिखा सके जिसके बाद मेडा ने ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया था। सोमवार को मेडा के प्रवर्तन अधिकारी अर्पित यादव के आदेश पर जेई महादेव शरण द्वारा अस्पताल पर सील लगा दी गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही शहर के कुछ और अस्पतालों पर इसी तरह की कार्रवाई होने जा रही है।

अगले 24 घंटे में फिर से बारिश की संभावना

मोदीपुरम: बारिश के बाद उमस का प्रकोप कम होने के बजाए बढ़ रहा है। बारिश होने से जगह जगह जलभराव हो गया। दिन और रात में 65.4 मिमी दर्ज की गई है। अगले 25 घंटे फिर से वेस्ट यूपी में बारिश होगी। आगामी दिनों में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 24 घंटे में तेज बारिश फिर से होने के आसार है। सोमवार को दिन में मौसम में नमी बनी रही और बारिश हो गई। नमी बनने से मौसम थोड़ा नरम दिखाई दे रहा है और गर्मी के तेवर कम दिख रहे है। सोमवार को जगह-जगह तेज बारिश हुई।

इसी वजह से गर्मी थोड़ी राहत देती दिख रही है, लेकिन उमस अभी बरकरार है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 92 व न्यूनतम 79 प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि रुक-रुककर अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं। मेरठ समेत आसपास के जिलों में 24 घंटे में बारिश होगी। सोमवार को फिर बारिश हुई। जिससे गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते दिन के तापमान में भी गिरावट आई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img