Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

अवैध कालोनियों पर फिर गरजा मेडा का बुलडोजर

  • मेडा की टीम ने तीन कॉलोनियों को किया ध्वस्त, कालोनाइजारों में मचा हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: मंगलवार को क्षेत्र में अवैध कालोनियों पर फिर से मेडा का बुलडोजर गरजा। मेडा की टीम ने दौराला रोड पर गोल्डन एन्क्लेव कॉलोनी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। टीम ने मुख्य गेट से लेकर सभी रास्तों को खोद दिया। इसके अलावा अलीपुर गांव के निकट समय विहार व बलवंत एन्क्लेव कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। मेडा की टीम ने तीन कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाते हुए रास्ते उखाड़ दिए। वहीं, मेडा की टीम की कार्रवाई से कालोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है।

सरधना क्षेत्र मेरठ महायोजना 2031 में आने के बाद मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम सक्रिय हो गई है। मेडा की टीम ने सरधना क्षेत्र में अवैध कालोनी ध्वस्त करनी शुरू कर दी हैं। कुछ दिन पूर्व मेडा ने सरधना में दो कॉलोनी ध्वस्त की थी। मंगलवार को फिर से मेडा की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। सबसे पहले टीम दौराला रोड मिलक मोड पर बनी गोल्डन एन्क्लेव कॉलोनी को ध्वस्त करने का काम किया। वैसे तो यह कॉलोनी बहुत सुंदर तरीके से सजाई गई थी।

19 18

मगर मेडा से पास नहीं कराई गई थी। जिसके चलते मेडा ने कालोनी को ध्वस्त कर दिया। टीम ने मुख्य गेट से लेकर कॉलोनी के सभ रास्तों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद कई लोगों ने अधिकारियों की फोन पर बात कराने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद टीम अलीपुर गांव के निकट पहुंची। यहां टीम ने समय विहार कॉलोनी को ध्वस्त करने का काम किया।

कालोनी के सभी रास्ते उखाड़ दिए। कुछ ही दूरी पर बलवंत एन्क्लेव कालोनी पर मेडा का बुलडोजर चला। मेडा की कार्रवाई से कालोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इन कालोनी में प्लाट खरीदने वाले लोगों की भी नींद उड़ी हुई है। जीवनभर की कमाई प्लाट में लगाने वालों की मेडा की कार्रवाई से नींद गायब है। मेडा के उपप्रभारी मनोज सिसौदिया का कहना है कि अवैध कालोनी ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img