Friday, June 19, 2026
- Advertisement -

छापे में नकली गीजर का जखीरा बरामद

  • माधवपुरम बनता जा रहा नकली सामान का गढ़
  • क्राम्पटन ग्रिव्ज कंपनी एरिया अधिकारी की सूचना पर कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ब्रहमपुरी पुलिस व आईपी इन्वेस्टिगेशन टीम ने माधवपुरम में एक स्थान पर छापा मारकर ब्रांडेड कंपनी क्राम्पटन ग्रिव्ज कंपनी के नकली गीजरों का जखीरा बरामद किया है। इससे पहले भी माधवपुरम में नकली इलेक्ट्रोनिक्स सामान बरामद किए जा चुके हैं। माधवपुरम एरिया नकली इलेक्ट्रिोनिक्स सामान का गढ़ बनता जा रहा है। यह भी जानकारी मिली है कि देश भर में बनने वाला ब्रांडेड कंपनियों का नकली प्रोडक्ट वेस्ट यूपी में खपाने के लिए माधवपुरम ही भेजा जाता है।

केवल वेस्ट यूपी ही नहीं बल्कि उत्तराखंड व हिमाचल तक यहां से नकली सामान की सप्लाई की जाती है। ब्रहमपुरी पुलिस व आईपी इन्वेस्टिगेशन टीम ने जो गीजर को जखीरा बरामद किया है, वह गीजर प्रदेश के गोंडा से लाए गए थे। गोंडा निवासी पुनीत कुमार नाम का जो शख्स गीजर का जखीरा लेकर पहुंचा था। उसकी जानकारी पुलिस को पहले से मिल चुकी थी। नकली माल के साथ पुलिस ने उसको भी धर दबोचा है। उसके खिलाफ आईपी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

क्राम्प्टन ग्रिव्ज कंपनी के एरिया अधिकारी सोमित आर्य ने बताया कि कंपनी के नकली प्रोडक्ट को लेकर अरसे से शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कंपनी के अधिकारी काफी समय से इसकी सुरागकशी में लगे थे। इसको लेकर कई अन्य जनपदों में भी कंपनी के अधिकारी जानकारी जुटाने को पहुंचे थे। इस बीच सूचना मिली थी कि गोंडा से कंपनी के नकली गीजर का जखीरा मेरठ के लिए रवाना किया गया है। इसके बाद घेराबंदी कर ली गयी थी।

दबंगों ने सरेआम मां-बेटी को पीटा

मेरठ: कार सवार दबंग शोहदे ने बाजार से जा रही मां बेटी को बुरी तरह से पीट दिया। आरोप है कि कार सवार युवक ने किशोरी से छेड़खानी भी की। बाजार से सामान खरीद का लौट रही पीड़िता का कसूर केवल इतना था कि उसने जिस कार में युवक सवार था, उसकी साइड लग जाने का विरोध किया और कार को संभालकर चलाने की नसीहत दे डाली। किशोरी का निसीहत देना कार सवार दबंग को बुरा लग गया। उसने गाली-गलौज करते हुए किशोरी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। उसको पीटने लगा।

जब उसको मां बचाने आयी तो आरोप है कि मां को भी मारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी की पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया पीड़ित ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई लोहिया नगर इंस्पेक्टर संजय पांडेय का कहना है के मारपीट का मामला सामने आया है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला

मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र के भगवती कुंज की रहने वाली तानिया ने शिकायत पत्र देते हुए बताया कि तानिया की शादी डेढ़ साल पहले अंबाला के रहने वाले शिवम से हुई थी शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता के साथ दहेज को लेकर उत्पीड़न करने लगे थे विवाहिता ने बताया एक माह पहले पति वह ससुराल वालों 15 लाख रुपये की मांग कर रहे थे विवाहिता के विरोध करने पर विविधता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया इसके बाद विवाहिता मायके में रहने लगी मंगलवार को विवाहिता पति वह ससुराल वालों के खिलाफ प्रार्थना पत्र लेकर थाने पहुंची कार्रवाई की गुहार लगाई लोहिया नगर इंस्पेक्टर संजय पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर, शादी की जिद पर अड़ी

मेरठ: ब्रहमपुरी में एक युवती ने अपने प्रेमी के घर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। युवती प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ गई। युवती का आरोप है कि उसके परिजन कही ओर शादी तय करने में लगे है। वह कही ओर शादी नहीं करेगी। अगर उससे शादी नहीं की तो वह जहर खाकर जान दे देगी। युवती के परिजन सूचना के बाद प्रेमी के घर पहुंचे और उसे काफी समझाने का प्रयास किया। माधवपुरम निवासी एक युवती का पांच वर्षों से ब्रहमपुरी निवासी एक युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन उसकी शादी के लिए कंही ओर रिश्ता करने की तैयारी में लगे थे। युवती को जब इस बात की भनक लगी तो वह सुबह अपने प्रेमी के घर जा पहुंची।

युवती वहां पहुंचकर प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। युवती को जिद करते हुए देख प्रेमी के परिजनों ने उसके घरवालों को बुला लिया। युवती के परिजन उसे मनाने वहां पहुंंचे तो उसने जहर खाकर जान देने की धमकी दी। काफी देर तक चले ड्रामे के बाद युवक के परिजनों ब्रहमपुरी पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने पर ले आई। रात तक युवती अपनी जिद पर अड़ी थी कि वह कही ओर शादी नहीं करेगी। शादी करेगी तो वह देव रस्तौगी से करेगी। वरना अपनी जान दे देगी। थाने पर दोनों पक्ष युवती को मनाने के प्रयास में जुटे थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Cocktail 2: बॉक्स ऑफिस काउंटडाउन शुरू, ‘कॉकटेल 2’ की तेज़ बुकिंग, जानिए किससे होगी सीधी टक्कर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img