Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

मेडिकल स्टोर में आग से दवाइयां-सामान हुआ राख

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: मेडिकल स्टोर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दवाइयां, फिटिंग व अन्य सामान समेत हजारों रुपए का नुकसान हो गया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी मात्रा में सामान जलकर राख हो चुका था।

शामली शहर की दीनदयाल कॉलोनी निवासी सूर्यदेव पुत्र नेत्रपाल की झिंझाना कस्बे में गाड़ीवाला चौराहे पर सरस्वती मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान हैं। सूर्यदेव का कहना है कि 14 जनवरी को वह अपना मेडिकल स्टोर बंद कर अपने घर आ गया था। रात में किसी समय मेडिकल स्टोर में संदिग्ध कारणों के चलते आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देखकर पड़ोसियों ने मामले की सूचना सूर्यदेव को दी।

जिसके बाद पीड़ित अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना के संंबंध में सूचना दी। दुकान खोलने पर अंदर दवाइयों, फिटिंग आदि सामान में आग लगी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक हजारों रुपए का नुकसान हो चुका था। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img