Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

वायरल वीडियो में खुली अवैध खनन की पोल ?

  • खुरगान में रात में अवैध खनन की वीडियो वायरल
  • एनजीटी को दरकिनार कर रात में मशीनों से अवैध खनन

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: खुरगान में प्रशासन द्वारा छोडे गए रेत खनन पट्टे की आड में रात के समय मशीनों द्वारा अवैध खनन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। खनन ठेकेदार बेखौफ होकर वैध पट्टे की आड में एनजीटी की गाइडलाइन व प्रशासन को दरकिनार कर रात में खनन करा रहे हैं। उधर, उपजिलाधिकारी वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

10 16

कैराना तहसील क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान में यमुना नदी से रेत खनन के लिए प्रशासन द्वारा पांच साल का ठेका छोडा गया था। जिसमें एनजीटी की गाइडलाइन के मुताबिक रेत खनन किया जाना था। लेकिन खनन ठेकेदार बेरोकटोक धड़ल्ले से बड़े स्तर पर खनन का कार्य कर रहे हैं।

दिन में ही नहीं रात में भी रेत खनन किया जा रहा है। रात में मशीनों से खनन किए जाने की वीडियो तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इन वीडियो में एनजीटी के नियमों के विरूध अवैध रेत खनन किया जा रहा है। खनन ठेकेदार सूर्यास्त के बाद भी रात्रि में यमुना नदी में भारी-भरकम मशीनें उतारकर खनन कर रहे हैं।

12 15

एनजीटी की गाइड लाइन के अनुसार रात्रि में यमुना नदी से खनन करना पूरी तरह अवैध है। लेकिन यहां सभी मानकों को ताक पर रखकर खनन का कार्य किया जा रहा है। वहीं अवैध रेत खनन से शासन को लाखों रुपये प्रतिदिन के राजस्व का नुकसान भी हो रहा हैं।

वायरल वीडियो के बाद से रात्रि में खनन करने वाले माफियाओं में हड़कंप मचा हैं। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद भी प्रशासन की ओर से अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया। अब ऐसे में देखने वाली बात होगी कि रात्रि में खनन करने वाले इन ठेकेदारों के खिलाफ पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता हैं।

13 13

खुरगान खनन प्वांइट पर यमुना की धारा मोडी

इस्सोपुर खुरगान में रात में हो रहे अवैध रेत खनन की वीडियो वायरल होने के बाद अवैध रेत खनन करने की पोल तो खुल गई। इसी के साथ ही रेत खनन ठेकेदारों ने प्लास्टिक के कट्टों में रेत-मिट्टी आदि भरकर यमुना के बीच में अस्थाई पुल तैयार कर दिया।

जिससे रेत खनन ठेकेदारों ने यमुना की धारा को भी मोड़ दिया है। जिसकी भी दो दिन पहले ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी थी तथा ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ताकि आगामी समय में ग्रामीणों को बाढ़ से बचाया जा सके। इस मामले में जिला खनन अधिकारी से मोबाइल पर वार्ता का प्रयास किया गया लेकिन फोन नहीं रिसीव हो सका था। हालांकि दैनिक जनवाणी वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है मगर जांच के सवाल जरूर उठता है ताकि सच्चाई सामने आये।

यमुना नदी में रात के समय खनन की वायरल वीडियो मेरे संज्ञान में नहीं है। वीडियो लेकर मामले की जांच कराई जाएगी। अवैध खनन मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।       -उद्भव त्रिपाठी, एसडीएम कैराना
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img