Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

मीरापुर विधायक का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

रामपुर मनिहारान: भारतीय किसान यूनियन (पथिक) के कार्यकर्ताओं ने मीरापुर विधायक राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा राष्ट्रीय लोकदल का भव्य स्वागत कर उन्हें वीर विजय सिंह पथिक जी स्मृति चिन्ह भेंट किया।

मंगलवार को गाँव घसौती में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक चंदन चौहान ने कहा कि जब तक एम एस पी लागू नही होती तब तक किसानों का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने गन्ना मूल्य मे बढोतरी न करके किसान विरोधी काम किया है जिसका जवाब किसान आगामी लोक सभा चुनाव में देंगे।

कहा कि आवारा पशुओं से किसानों को जहां अपनी फसले बचानी भारी पड़ रहा था वहीं अब आवारा पशुओं से किसानों को अपनी जान बचाना मुश्किल हो रहा है। चौधरी साधुराम ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह हमेशा किसानों के हितैषी रहे हैं इसलिये उन्हें किसानों का मसीहा कहा जाता है। किसानों को उनसे प्रेरणा लेकर उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों की आवाज़ लंबे समय से ऊठा रहा है।

विधायक चंदन चौहान ने भारतीय किसान यूनियन पथिक का सहयोग करने का आश्वासन दिया और कहा इस संगठन के लिए हमारी पार्टी हमेशा तैयार रहेगी। भाकियू पथिक राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी ने मीरापुर विधायक चंदन चौहान का आभार व्यक्त करते हुए विधायक जी से आवारा पशुओं की समस्या को विधानसभा में ऊठाने की मांग की।

इस दौरान मास्टर कंवर सिंह, सिताब सिंह, चौधरी साधु राम, धीरेन्द्र, जोनी मुखिया, राजा सैनी, तकी चौधरी, गुलशन प्रधान, रमेश चौधरी, सुरेन्द्र सिंह, राहुल, आजाद पहलवान, संजीव, सपा नेता कंवर सिंह, राजेन्द्र, अक्की गुर्जर आदि सैकडों लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img