Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

मेरठ कालेज के कर्मचारी ने दंपति के उत्पीडन से किया था सुसाइड

  • मृतक के मोबाइल से मिले वीडियो से हुआ खुलासा, पुलिस ने भेजा जेल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गंगानगर में रहने वाले मेरठ कालेज के जिस कर्मचारी के सुसाइड के पीछे पुलिस उत्पीड़न माना जा रहा था, उसमें एक वीडियो ने खुलासा कर दिया है कि एक महिला और उसके पति के उत्पीड़न करने से परेशान होकर फेरम सिंह राणा ने सुसाइड किया था। पुलिस ने महिला और उसके पति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

सोमवार सुबह फेरम सिंह की पत्नी गीता ने गंगानगर थाने पर तहरीर दी थी। गीता ने गंगानगर पुलिस को बताया कि उनके पति का मोबाइल उनके भतीजे पर था। सुबह जब हमने मोबाइल चेक किया तो उसमें उनके पति की दो वीडियो थी। वीडियो में पति अमन विहार निवासी ऊषा और उसके पति राकेश अधाना पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में पति ने कहा कि उषा पत्नी राकेश अधाना उन्हें फोन करके जबरन बुलाती थी।

न आने पर अपने भाइयों से मारपीट करवाने की धमकी देती थी। इस तरह से वह उन्हें काफी टाइम से परेशान कर रही थी। वहीं, राकेश अधाना भी उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। पत्नी ने आरोप लगाया कि इस दंपति से परेशान होकर दोनों ने यह कदम उठाया। पत्नी गीता की तहरीर पर गंगानगर पुलिस ने आरोपी ऊषा और उसके पति राकेश अधाना पर धारा 306 (आत्महत्या के लिये प्रेरित करना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

तहरीर मिलते ही पुलिस ने दोपहर को दंपति को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उनको अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 15 नवंबर की सुबह अमन विहार निवासी सपा नेता व्यापारी श्रवण कुमार के घर लाखों की डकैती डाली गई थी। सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल की लोकेशन में फेरम सिंह राणा की गाड़ी घटनास्थल के पास खड़ी पाई गई थी।

वहीं की उनके मोबाइल की लोकेशन भी मिल रही थी। जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हें 17 नवंबर की दोपहर में सरधना तहसील से हिरासत में ले लिया था और गंगानगर थाने पर पूछताछ के लिए हिरासत में रखा था। उसके बाद 18 नवंबर को छोड़ दिया था। परिजनों का कहना है कि आरोपी महिला उषा व राकेश अधाना भी अमन विहार में डकैती वाले घटनास्थल के पास ही रहते हैं।

उस शाम भी महिला ऊषा ने उन्हें ब्लैकमेल किया और अपने घर बुलाया था। इसलिए उनकी लोकेशन वहां की मिल रही थी। वहीं, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि जब फेरम सिंह की कॉल डिटेल निकलवाई गई थी। तब फेरम की महिला ऊषा से मोबाइल संपर्क का पता लगा था। फेरम ने सुसाइड इसी दंपति के कारण किया था न कि पुलिस टार्चर के कारण।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img