Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

वंदे भारत ट्रेन का मेरठ को मिला स्टॉप, हुई पुष्पवर्षा

  • मेरठ सांसद, मुजफ्फरनगर सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष, महापौर, एमएलसी सिटी स्टेशन पर रहे मौजूद
  • देहरादून से चलकर वाया सहारनपुर सिटी स्टेशन पर शाम 4:50 पर हुआ आगमन
  • 4:55 पर वंदे भारत ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल के लिये हुई रवाना

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: देहरादून से चलकर वाया सहारनपुर होते हुये देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को शाम 4 बजकर 50 मिनट पर सिटी स्टेशन पहुंची। जिसमें सिटी स्टेशन पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह व अन्य रेलकर्मियों समेत सैकड़ों की संख्या में लोगों ने वंदे भारत ट्रेन पर पुष्पवर्षा करते हुये भव्य स्वागत किया।

03 26

5 मिनट के स्टॉपिज के बाद 4 बजकर 55 मिनट पर वंदे भारत ट्रेन आनंद विहार के लिये रवाना हो गई। इस दौरान भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देहरादून में वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ को लेकर बताया कि यह देश की इस 18वीं वंदे भारत ट्रेन है, जिसका शुभारंभ हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास के संदेश के बारे में बताया। साथ ही दूसरी वंदे भारत ट्रेन भी मेरठ सिटी को मिलेगी, उसके बारे में बताया।

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को देहरादून से दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल के लिये वंदे भारत ट्रेन के रूप में पहली बड़ी सौगात दी। दिल्ली आनंद विहार रेलवे स्टेशन से वर्चुअल माध्यम, वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा उद्घाटन किया। उत्तराखंड और देश की राजधानी को जोड़ने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन पूर्वाह्नन 11 बजे देहरादून से रवाना हुई। सहारनपुर से मुजफ्फरनगर होते हुये यह ट्रेन शाम 4 बजकर 50 मिनट पर सिटी स्टेशन पर पहुंची और पांच मिनट के लिये रुकी।

02 26

इस दौरान स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह के साथ समूचा स्टाफ भी ट्रेन के स्वागत की तैयारी में जुटा रहा। वहीं, स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं देशभक्ति गीतों पर सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान ट्रेन के भव्य स्वागत के लिये भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल भी रेलवे विभाग की तरफ से कार्यक्रम में निमंत्रित की गई थी।

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपाई भी वंदे भारत ट्रेन के स्वागत समारोह में शामिल हुये। वंदे भारत ट्रेन में सवार होकर केंद्रीय मंत्री एंव सांसद डा. संजीव बालियान भी सिटी स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भी प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखंड के लिये जो यह सौगात दी है, उससे मेरठ व मुजफ्फरनगर को कितना फायदा होगा, उसके बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा, अजय गुप्ता समेत तमाम भाजपाई भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

04 25

इस दौरान बताया कि दिल्ली आनंद विहार से देहरादून के लिये 4 घंटे 45 मिनट का सफर होगा। यह ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी और औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। यह ट्रेन सबसे तेज दौड़ने वाली जनशताब्दी से करीब एक घंटा कम समय में यह देहरादून से दिल्ली पहुंचायेगी। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन ही चलेगी।

केंद्रीय रेल मंत्री का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

देहरादून से चलकर मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंची वंदे भारत ट्रेन के साथ-साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।

देहरादून से दिल्ली

  • स्टेशन-समय
  • देहरादून से 07:00 रवाना होगी।
  • हरिद्वार से 8 बजकर 4 मिनट पर रवाना होगी।
  • रुड़की से 8 बजकर 49 मिनट पर रवाना होगी।
  • सहारनपुर से 9 बजकर 27 मिनट पर रवाना होगी।
  • मुजफ्फरनगर से 10 बजकर 7 मिनट पर रवाना होगी।
  • मेरठ से 10 बजकर 37 मिनट पर रवाना होगी।
  • आनंद विहार 11 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी।

आनंद विहार टर्मिनल से देहरादून

  • आनंद विहार से शाम 5 बजकर 20 मिनट पर चलेगी।
  • मेरठ सिटी स्टेशन पर 6 बजकर 38 मिनट पर पहुंचेगी।
  • मुजफ्फरनगर 7 बजकर 8 मिनट पर पहुंचेगी।
  • सहारनपुर 7 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी।
  • रुड़की 8 बजकर 31 मिनट पर पहुंचेगी।
  • हरिद्वार रात्रि 9 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी।
  • देहरादून रात्रि 10 बजकर 35 मिनट पर पहुंचकर स्टॉपिज होगी।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img