Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

सिटी मजिस्ट्रेट ने पकड़ी नकली रेग्युलेटर की फैक्ट्री

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत बुमकर नगर में चोरी छिपे नकली रेग्युलेटर बनाने वाले माफिया शादाब पुत्र गफ्फार व भाई सुऐब की फैक्ट्री पर मुखबिर की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट ने लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर संग छापामारी की। सिटी मजिस्ट्रेट एवं लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर की छापामारी में फैक्ट्री में भारी मात्रा में नकली रेग्युलेटर बरामद किए मौके से चार कारीगरों को भी हिरासत में ले लिया है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि काफी समय से फैक्ट्री संचालन किया जा रहा था वही सरकारी लोगो लगाकर बाजार में सप्लाई कर रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट एवं लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर पकड़े गए चारों कारीगरों से पूछताछ करने में जुटी है।

लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर ने बताया कि फैक्ट्री संचालक शादाब शहर से लेकर देहात क्षेत्र में गैस की रिफ्लिंग करने एवं छुटभैया गैस की दुकान खोल कर बैठे व्यापारियों को नकली रेग्युलेटर की सप्लाई कर रहा था। सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि केस दर्ज का कार्रवाई की जा रही है.

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ram Rahim: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राम रहीम को मिली राहत, तीन दोषियों की सजा बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंचकूला की सीबीआई कोर्ट द्वारा...

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...
spot_imgspot_img