Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Meerut News: मवाना में डॉक्टरों और व्यापारियों का विरोध, जे.के. हॉस्पिटल पर सी.एम.ओ. ऑफिस की कार्यवाही के खिलाफ आंदोलन

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: नगर के मुख्य मार्ग स्थित जे.के. हॉस्पिटल में पी.पी.एच बीमारी के कारण 22 जुन को हुई मृत्यु के बाद सी.एम.ओ की कार्यवाही का विरोध करते हुए स्थानीय अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इससे पूर्व मवाना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने अध्यक्ष कमल त्यागी के नेतृत्व में लगभग पांच मिनट तक संडक पर जाम लगा सी.एम.ओ की कार्यवाही का विरोध किया।

बता दें कि नगर स्थित जे.के हॉस्पिटल में 22 जुन को प्रसव के बाद हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द निवासी महिला की मौत हो गई। जानकारी के बाद मृतका के परिजनों ने जे.के हॉस्पिटल के खिलाफ हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा अस्पताल के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। मामला सज्ञान में आने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने जांच कमेटी गठित कर मामले अस्पताल के खिलाफ कार्यवाही के लिए निर्देशत किया।

शनिवार को इसके विरोध में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष कमल त्यागी के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि प्रसव के बाद महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ थे, लेकिन पी.पी.एच. बीमारी के कारण महिला की तबियत अचानक बिगड़ गई और उसे मेरठ ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। मेडिकल साइंस के अनुसार, पी.पी.एच. बीमारी से पीड़ित मरीजों का बचना लगभग नामुमकिन होता है।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष कमल त्यागी ने कहा कि सी.एम.ओ. ऑफिस ने बिना अस्पताल प्रबंधन की बात सुने एकतरफा कार्यवाही की है। पहले जांच कमेटी बनाई गई और अब अस्पताल का लाईसेंस समाप्त करने की बात की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सी.एम.ओ. ऑफिस अस्पताल को सील करने की योजना बना रहा है।

मवाना क्षेत्र के सभी डॉक्टर और व्यापार मंडल इस कार्यवाही के खिलाफ खड़े हो गए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। यहां पर राहुल रस्तौगी, मनोज शर्मा, सचिन रस्तौगी, कमल ठाकुर, रवि कुमार गोला, कष्ण मोहन, आदित्या गोयल, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img